Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने Mick Jagger को दिया न्योता, कहा- साधकों की भूमि, भारत आते रहिए

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश पॉप गायक, गीतकार एवं फिल्मकार सर माइकल फिलिप जैगर की एक्स पर एक पोस्ट में भारत यात्रा एवं भारतीय संस्कृति के करीब आकर खुशी हासिल करने के की स्वीकारोक्ति पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भारत आते रहने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सर माइकल फिलिप जैगर उर्फ मिक जैगर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया में अपनी पोस्ट में कहा, कि ‘आप हमेशा वह नहीं पा सकते जो आप चाहते हैं, लेकिन भारत साधकों से भरी हुई भूमि है, जो सभी को सांत्वना और ‘संतुष्टि’ प्रदान करती है। यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली। आते रहिये।’’

Exit mobile version