
PM Modi Israel visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी कि आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजरायल के लिए रवाना हुए। उनके तेल अवीव पहुंचने से पहले ही इजरायल की संसद भवन नेसेट तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष सम्मान की तस्वीर नेसेट के स्पीकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। यह प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह वर्ष 2017 में ऐतिहासिक दौरे पर गए थे, जिसने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी थी।
In tribute to Prime Minister @narendramodi, the Knesset is illuminated tonight in the colors of the Indian flag 🇮🇳 pic.twitter.com/YxWswwOX69
— Amir Ohana – אמיר אוחנה (@AmirOhana) February 24, 2026
तेल अवीव में भव्य स्वागत की तैयारी
भारतीय समयानुसार सुबह प्रस्थान करने के बाद पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे (स्थानीय समय) तेल अवीव स्थित बेन गुरिऑन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू स्वयं उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी येरुशलम रवाना होंगे, जहां शाम को इजरायली संसद नेसेट में उनका औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वह संसद को संबोधित भी करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नेसेट में पहला संबोधन होगा।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाकें में फैली सनसनी, देखें VIdeo
शाम को पीएम मोदी तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित एक विशेष इनोवेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद किंग डेविड होटल में नेतन्याहू और उनकी पत्नी के साथ आधिकारिक रात्रिभोज होगा।
रक्षा, एआई और हाई-टेक पर फोकस
इस यात्रा का मुख्य एजेंडा रक्षा सहयोग, आंतरिक सुरक्षा, हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाई देना है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों के सामरिक संबंध और मजबूत होंगे। दूसरे दिन पीएम मोदी होलोकॉस्ट स्मारक याद वशेम का दौरा करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की विस्तृत वार्ता होगी, जिसमें कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर और संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- मौसम ने बदली चाल: कहीं बढ़ रही गर्मी, कहीं बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
‘हेक्सागॉन’ एलायंस में भारत की एंट्री
पीएम मोदी की यात्रा से पहले पीएम नेतन्याहू ने भारत को तथाकथित ‘हेक्सागॉन’ एलायंस में शामिल करने की घोषणा की। नेतन्याहू ने इसे उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग का मंच बताया। उनके अनुसार, यह गठबंधन भारत और इजरायल के अलावा कुछ अरब देशों, अफ्रीकी राष्ट्रों तथा भूमध्यसागरीय क्षेत्र के देशों जैसे ग्रीस और साइप्रस को जोड़ता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...