Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने एनएलसी इंडिया की तालाबीरा बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी

February 4, 2024

PM मोदी ने एनएलसी इंडिया की तालाबीरा बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में एनएलसी इंडिया की तालाबीरा ताप बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी। एनएलसी इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हम हमेशा अपने वादों को पूरा करते हैं। यह सरकार किसी भी परियोजना का सिर्फ शिलान्यास नहीं करती है, उद्घाटन भी सुनिश्चित करती है।

यह ताप बिजली परियोजना सुनिश्चित करेगी कि ओडिशा को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति भी मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलें।’’ कोयला आधारित इस परियोजना पर 27,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इस परियोजना के शुरुआती चरण की क्षमता 2,400 मेगावाट होगी। दूसरे चरण में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता जोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें