Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर अच्छा प्रयास किया, लेकिन यह विफल रहा : राहुल गांधी

February 4, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर अच्छा प्रयास किया, लेकिन यह विफल रहा : राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि देश बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है और इस बारे में युवाओं को कोई स्पष्ट जवाब देने में यूपीए और एनडीए दोनों की सरकारें विफल रही हैं। राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर अच्छा प्रयास किया, लेकिन यह विचार विफल रहा क्योंकि विनिर्माण दर घट गई। राहुल ने कहा कि भारत को अब विनिर्माण पर जोर देना होगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ नया नहीं था और यह पिछले कुछ सालों की तरह ही था।

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने राष्ट्रपति का अभिभाषण सुना। मुझे कहना होगा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान जो कहा जा रहा था, उस पर अपना ध्यान बनाए रखने के लिए मुङो संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि मैंने लगभग वही अभिभाषण पिछले साल और उससे पहले के साल भी सुना था।’ उनका कहना था कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार होती तो यह अभिभाषण इस तरह का नहीं होता। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं द्वारा तय होगा, इसलिए कुछ भी कहा जाए तो उसमें युवाओं पर जोर होना चाहिए था। राहुल गांधी ने कहा, ‘हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं, न तो यूपीए सरकार बेरोजगारी को लेकर युवाओं को कोई स्पष्ट जवाब दे पाई और न ही एनडीए सरकार कुछ कर पाई..मेरी इस बात से प्रधानमंत्री भी सहमत होंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान सदन में उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें