Site icon Dainik Savera Times

मन की बात: PM मोदी ने भगत सिंह को किया नमन, युवाओं को दी प्रेरणा लेने की अपील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण में कहा, “एक संकल्प लेकर आप अपने त्योहारों को और खास बना सकते हैं। अगर हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। ‘वोकल फॉर लोकल’ को खरीदारी का मंत्र बना दीजिए। ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे। जिसे देश के लोगों ने बनाया है, वही घर ले जाएंगे।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126वें संस्करण को सुना।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126वें संस्करण को सुना।

‘अमर शहीद भगत सिंह’ युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज

मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

आज लता मंगेशकर की जयंती

मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज लता मंगेशकर की भी जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया। भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं।”

Exit mobile version