PM Modi met Giorgia Meloni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में मेजबान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। जियोर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- भारत और इटली एक दूसरे से दोस्ती के मजबूत बंधन से जुड़े हुए हैं।
इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी। इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे लोगों को काफी फायदा होगा!’
Fully agree with you, PM Giorgia Meloni. India’s friendship with Italy will continue to get stronger, greatly benefitting our people!@GiorgiaMeloni https://t.co/LaYIIZn8Ry
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानसकी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व नेताओं से मुलाकात की। यह जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भारत की 12वीं और प्रधानमंत्री मोदी की छठी भागीदारी है। इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी से बात की।
X पर एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दो प्यारे दोस्तों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ शानदार बातचीत हुई। हम ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने की अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं। हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर कल बनाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, करने के लिए समान रूप से दृढ़ हैं।”
Outstanding conversations with two dear friends, President Ramaphosa of South Africa and President Lula of Brazil.
We are unwavering in our commitment to speaking about issues that matter to the Global South. We are equally determined to do whatever it takes to build a better… https://t.co/0ebf5FkPuy
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2025
G7 शिखर सम्मेलन में नेताओं के बीच एकता का प्रदर्शन करते हुए, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्वीट किया, “ग्लोबल साउथ G7 में मौजूद है। यहाँ, सिरिल रामफोसा और नरेंद्र मोदी से मिलकर, हम एकजुट हैं और अपनी आवाज़ उठा रहे हैं।”
भारतीय प्रधानमंत्री ने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ‘ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक उपयोगी चर्चा हुई।’
भारतीय प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ अच्छी चर्चा हुई।
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे संक्षिप्त बातचीत की। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की दोस्ती खूब सुर्खियां बटोर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए वह कार्नी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आना और यहां के लोगों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।

