Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi कभी सवालों का जवाब नहीं देना चाहते: Congress

September 3, 2023

PM Modi कभी सवालों का जवाब नहीं देना चाहते: Congress

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि अपने कार्यकाल के पिछले नौ साल में उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘मोदी साहब कभी सवालों का जवाब नहीं देना चाहते। 9 साल में उन्होंने संसद में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।‘

पोस्ट के साथ, सांसद ने आगामी सत्र के बारे में अवगत कराते हुए लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन की एक प्रति भी साझा की, जिसमें लिखा था, ‘सत्रहवीं लोकसभा के तेरहवें सत्र के दौरान कोई प्रश्नकाल नहीं होगा।‘ टैगोर ने सत्तारूढ़ सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘अब विशेष सत्र में भी कोई प्रश्नकाल नहीं होगा। संसद केवल चीयर लीडर नहीं बन सकती।‘ केंद्र ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें