PM Modi New Zealand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों को ‘स्वाभाविक साझेदार’ बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगा।
एयरपोर्ट पर क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से स्वागत किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए खुशी की बात है कि 40 साल के बाद भारत के प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आना हुआ है। आपने एक प्रकार से आपकी आर्थिक राजधानी में यह कार्यक्रम करके भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को एक नई ताकत देने का एक अवसर पैदा किया है। मैं इसके लिए आपका बहुत आभारी हूं।”
न्यूजीलैंड के लोगों का जताया आभार
पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों के बीच आकर उनका भारत के प्रति जो स्नेह है, यह देखकर कोई भी व्यक्ति बहुत ही भावुक हो जाता है। यह पल मेरे मन को छूने वाला है। इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं।
ये भी पढ़ें- देशभर में मानसून सक्रिय, अलर्ट पर 20 राज्य, भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो हमारे संबंधों की नई ऊर्जा और हमारी मित्रता के नए संकल्प को दोहराने वाला है।”
क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा का किया जिक्र
क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले समय आप होली के समय भारत आए थे। आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में भी नए रंग भर दिए थे, क्योंकि होली के रंग की अपनी एक अहमियत होती है और इसका हमें अनुभव हुआ।”
उन्होंने कहा, “जब आप भारत आए थे और एफटीए की शुरुआत हुई। न्यूजीलैंड ने एक साथ होकर एफटीए को जमीन पर उतारा, जो शायद दुनिया में पहली बार इतने कम समय में सफल हुआ। इसके लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी सरकार और आपकी टीम को हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।”
PM Modi ने जताई ख़ुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांधने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह मील का पत्थर हमें और अधिक ऊर्जा और अधिक विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से हम हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देंगे और वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा में हम मिलकर अपना योगदान बढ़ाएंगे।”
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 11 July 2026: आज शनिवार के दिन किसे करना पड़ेगा परेशानियों का सामना? पढ़ें दैनिक राशिफल
MoU का आदान-प्रदान
ऑकलैंड में बातचीत के बाद, दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई अहम समझौतों (MoU) का आदान-प्रदान हुआ, जिनका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी को ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

