Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने की ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के हिंदी प्रेम की सराहना

September 15, 2023

PM Modi ने की ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के हिंदी प्रेम की सराहना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के हिंदी प्रेम की सराहना की हैं। वह 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन द्वारा एक्स पर एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे। फिलिप ग्रीन ने उच्चायोग में अपने सहयोगियों की पसंदीदा हिंदी कहावतें और ‘दोहा‘ सुनाते हुए क्लिप साझा किया था।

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ‘कहावतों और दोहों का आपका कथन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है और हिंदी भाषा के प्रति आपका प्रेम काफी दिलचस्प है।‘ हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि हिंदी देश की आधिकारिक भाषा होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें