Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी आज रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से की पूजा

आज सोमवार की शाम बीएचयू परिसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंका स्थित मालवीय चौराहा पहुंचे तो माहौल भगवामय हो उठा। महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री ने चौतरफा उमड़े जनसमूह का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर सुबह से ही लंका-गोदौलिया मार्ग पर उत्सव सरीखा माहौल था। चिलचिलाती धूप भी भाजपा समर्थकों के उत्साह के आगे आड़े नहीं आ रही थी।

प्रधानमंत्री का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन के उपरांत प्रधानमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को नंदी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Exit mobile version