Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने गांधीनगर में किया रोड शो, बड़ी संख्या में लोग हुए एकत्र

PM Modi Road Show : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की सुबह गांधीनगर में एक रोड शो किया और इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का यह चौथा रोड शो है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई के तहत शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद यह मोदी की अपने गृह राज्य की पहली यात्रा है।

रोड शो का आयोजन गांधीनगर स्थित राजभवन से महात्मा मंदिर तक किया गया। इस दौरान रास्ते में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्होंने तिरंगा लहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में रोड शो किए थे।.

Exit mobile version