Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है

December 26, 2023

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, गुरु गोविंद सिंह और चारों साहिबजादों की वीरता आज भी हर भारतीय को ताकत देती है। इसलिए वीर बाल दिवस उन सच्चे वीरों के अप्रतिम शौर्य और उनको जन्म देने वाली माता के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन याद दिलाता है कि शौर्य की पाराकाष्ठा के सामने कम आयु मायने नहीं रखती।

वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहाः PM MODI
पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों से पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा-‘ जब अन्याय और अत्याचार का घोर अंधकार था तब भी निराशा को पल भर के लिए भी हावी नहीं होने दिया। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया। हर आयु के हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने अपने लिए जीने के बजाय इस मिट्टी के लिए मरने का संकल्प लिया। जब तक हमने अपनी विरासत का सम्मान नहीं किया तब तक दुनिया ने भी हमारी विरासत को भाव नहीं दिया। आज जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू किया है तब दुनिया का नजरिया भी बदला है।’

दुनिया भारत को अवसरों की भूमि मान रहीः PM
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतभूमि को अवसरों की भूमि मान रही है। आज भारत उस स्टेज पर है जहां बड़ी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत बड़ी भूमिका निभा रहा है। हमें इस मिट्टी की आनबान शान के लिए जीना है। हमें देश को बेहतर बनाने के लिए जीना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में, किसी भी समाज में पैदा हुआ हो, उसके सपने असीम हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए सरकार के पास स्पष्ट रोड मैप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें