Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी सुरक्षा मामला : बठिंडा SP गुरविंदर सिंह संघा को किया गया सस्पेंड

November 25, 2023

PM मोदी सुरक्षा मामला : बठिंडा SP गुरविंदर सिंह संघा को किया गया सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले में पंजाब की आप सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बठिंडा के पुलिस अधीक्षक गुरबिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है. एसपी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोपी पाया गया है. यह कार्रवाई करीब 2 साल बाद की गई है. 5 जनवरी 2022 को सुरक्षा चूक के बाद पीएम मोदी का हुसैनीवाला दौरा रद्द कर दिया गया था. अब उसी मामले में कार्रवाई की गई है।

पंजाब गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा अक्टूबर में सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि तत्कालीन एसपी ऑपरेशन गुरबिंदर सिंह ने अपना कर्तव्य ठीक से नहीं निभाया।मामला पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का5 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला प्रदर्शनकारी किसानों की नाकेबंदी के कारण लगभग 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। एक चूक के बाद पीएम बिना किसी कार्यक्रम या रैली में शामिल हुए वापस लौट आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें