Dainik Savera Times

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘राम रंग’ में रंगे नजर आए पीएम मोदी

**EDS: IMAGE VIA YOUTUBE PMO INDIA** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays homage at National War Memorial on the 75th Republic Day, in New Delhi, Friday, Jan. 26, 2024. (PTI Photo) (PTI01_26_2024_000046A)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘राम रंग’ में रंगे नजर आए। मोदी आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। इस दौरान उन्होंने विशेष तरह की पगड़ी पहन रखी थी। मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग के साथ बहुरंगी साफा बांध रखा था, जिसे भगवान राम को जोड़ कर देखा जा रहा है। गत वर्ष मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विविधता के प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पकड़ी पहन रखी थी।


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रधानमंत्री ने जिस रंग की पगड़ी पहन रखी थी, उसे भगवान राम का रंग माना जाता है और मोदी ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया था। इसके लिए विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार लोग जुटे थे।

Exit mobile version