Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी ने आदिवासी महिला से आशीर्वाद लेते हुए शेयर की फोटो, दिवगंत मां को किया याद

January 1, 2025

पीएम मोदी ने आदिवासी महिला से आशीर्वाद लेते हुए शेयर की फोटो, दिवगंत मां को किया याद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर 2024 के अपने खास पलों की झलकियां शेयर कीं। इनमें उनके 74वें जन्मदिन पर ओडिशा के भुवनेश्वर का एक भावुक पल शामिल है, जब एक आदिवासी महिला ने उन्हें खीर परोसी। गांव के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र के कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

पीएम मोदी ने आदिवासी महिला के हाथों से खीर खाते हुए अपनी दिवंगत मां को याद किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां जीवित थीं, तो वह अपने जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लेने जाया करते थे। शेयर की गई तस्वीरों में पीएम मोदी के कई ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण शामिल हैं, जैसे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के साथ उनकी मुलाकात।

एक दिहाड़ी मजदूर अंतर्यामी नायक अपने परिवार के साथ एक मिट्टी के घर में रहता थे और मुश्किल से अपना गुजारा करते थे। उनके लिए पक्के घर का मालिक होना दूर के सपने जैसा लगता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत अंतर्यामी नायक का परिवार एक पक्के मकान में रहता है। पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी गांव के दौरे के दौरान अंतर्यामी के घर गए थे। खुशी और गर्व से अभिभूत अंतर्यामी की बेटी सदाबी नायक ने उनके लिए पारंपरिक मिठाई और खीर का कटोरा तैयार किया था।

जब उसी गांव के रहने वाले झूना और उनकी पत्नी मिनाती देहुरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, तो मिनाती ने उन्हें भगवान जगन्नाथ की एक फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की थी। झूना ने कहा, प्रधानमंत्री ने हमसे हमारी भलाई के बारे में पूछा और बताया कि इन योजनाओं ने हमारे जीवन को कैसे बदल दिया है। हमें बहुत सम्मान महसूस हुआ कि उन्होंने हमारी कहानियां सुनने के लिए समय निकाला।

प्रधानमंत्री से मिलने वाले झूना देहुरी ने भावुक होते हुए बताया, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलना एक आशीर्वाद की तरह लगा। जब उन्होंने मेरे द्वारा बनाई गई खीर का स्वाद चखा, तो मुझे बहुत गर्व और आभार महसूस हुआ। यह एक ऐसा दिन था जिसे हमारा परिवार कभी नहीं भूल पाएगा।

सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उनको पीएमएवाई के अलावा, सुभद्रा योजना और उज्ज्वला योजना ने घर से लेकर स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक के कई लाभ दिए हैं।

गांव के एक अन्य दिहाड़ी मजदूर किशोर नायक भी पीएमएवाई से लाभान्वित हुए। उनका परिवार अब एक अच्छी तरह से बने घर की सुरक्षा और आराम का आनंद ले रहा है। प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए किशोर ने कहा, मोदी सर ने हमारा साथ दिया। उन्होंने हमारे यहां आकर हालचाल पूछा। हमने उन्हें बताया कि कैसे योजनाओं ने हमें सम्मान के साथ जीने के लिए आवश्यक हर चीज प्रदान की है। पीएम मोदी वास्तव में हमारी परवाह करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें