Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने शेयर किया योग का एक और Video, बताए ताड़ासन के फायदे

June 13, 2024

PM Modi ने शेयर किया योग का एक और Video, बताए ताड़ासन के फायदे

नई दिल्ली : हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए आसन का एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा, कि ‘ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है।‘

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पीएम मोदी योग के अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताते हुए अपने एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर योग वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की थी। पीएम ने कहा था, कि ‘योग दिवस नजदीक आ रहा है। मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा।‘

योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘योग शांति प्रदान करता है, यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है।‘ उन्होंने कहा, कि ‘अब से दस दिनों में दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर मानव समाज के कल्याण के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है।‘ इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग‘ रखी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें