Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP Protest: ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी’, लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी

July 21, 2026

CJP Protest: ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी’, लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश का एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह कमजोर हो चुका है और छात्रों का भविष्य खतरे में है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग की और कहा कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई बंद होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि देशभर के छात्र लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों और अन्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों की शिकायतें पूरी तरह जायज हैं। कांग्रेस पार्टी भी लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और सरकार के सामने कई बार अपनी बात रख चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं, तब प्रधानमंत्री को सामने आकर जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए।

 

सरकार के इस दावे पर कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और जरूरी कदम उठा रही है, राहुल गांधी ने कहा कि असली सवाल कार्रवाई का नहीं बल्कि युवाओं के साथ हो रहे व्यवहार का है। उनके मुताबिक आज देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाएं ही उनके भविष्य का सबसे बड़ा सहारा थीं, लेकिन अब परीक्षा व्यवस्था पर भी लोगों का भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों का सरकार पर प्रभाव बढ़ता जा रहा है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शिक्षा व्यवस्था में दखल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में योग्य लोगों की जगह प्रचारकों को कुलपति (वाइस चांसलर) बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के कई युवाओं के पास अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है।

 

धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना चाहिए- राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, CJP प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला गृह मंत्रालय के अधीन आता है, इसलिए गृह मंत्री को भी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस पूरे मामले की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें