Site icon Dainik Savera Times

जितनी बार Congress का नाम लेते हैं PM Modi, उतनी बार विकास का नाम लें : Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

मोहनखेड़ाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने विभिन्न संबोधन में जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लें, तो बेहतर होगा। वाड्रा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के मालवा क्षेत्र के आदिवासीबहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में पार्टी की जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

इंदौर संभाग के धार जिले में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे आज श्री मोदी का संबोधन सुन रहीं थीं। उन्होंने 50 मिनट में 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे श्री मोदी से उम्र और अनुभव में छोटी हैं, लेकिन उन्हें एक सलाह देना चाहती हैं कि जितनी बार वे कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लें, तो शायद बेहतर होगा। श्री मोदी बताएं कि 18 साल की भाजपा सरकार ने इंदौर संभाग के लिए क्या किया।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

अपने लगभग 40 मिनट के संबोधन में श्रीमती वाड्रा ने स्थान-स्थान पर हो रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोई अगर कुछ लिखता भी है तो उसके यहां ईडी पहुंच जाती है। अब ईडी फिल्मी सितारों के घर भी पहुंच रही है, लेकिन ईडी कभी मध्यप्रदेश में क्यों नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में मां नर्मदा और भगवान महाकाल के साथ भी भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने राज्य में 18 साल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले होने का आरोप लगाया।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

वाड्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव आने के चलते प्रधानमंत्री हर दूसरे दिन मध्यप्रदेश आकर करोड़ों रुपए के विकास कार्य होना बता रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को 18 साल में इन उद्घाटनों का समय नहीं मिला। कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने की स्थिति में किसान कर्जमाफी, पुरानी पेंशन लागू करने, 500 रुपए में सिलेंडर देने, महिलाओं को प्रति माह डेढ़ हजार रुपए देने और पांच हॉर्सपावर की सिंचाई की बिजली मुफ्त देने की पार्टी की गारंटी भी दोहराईं। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों के भविष्य के बारे में विचार कर चुनाव में अपना वोट दें।

Exit mobile version