Site icon Dainik Savera Times

BRICS Summit: पीएम मोदी-पुतिन की ‘कार डिप्लोमेसी’ फिर चर्चा में, एक ही गाड़ी से प्रदर्शनी के लिए निकले दोनों नेता

PM Modi sits in Putin's car, a special example of India-Russia friendship

PM Modi sits in Putin's car, a special example of India-Russia friendship

नेशनल डेस्क: नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं का एक साथ कार में रवाना होना चर्चा का विषय बन गया। भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक खत्म होने के बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में बैठकर प्रदर्शनी स्थल के लिए रवाना हुए।

दोनों नेताओं को एक साथ कार में जाते देखा गया। उनकी यह तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद इसे भारत और रूस के बीच मजबूत और करीबी रिश्तों का संकेत माना जा रहा है।

पुतिन की कार में क्यों बैठे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी देखने के लिए साथ रवाना हुए। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बैठकों और बड़े राजनयिक कार्यक्रमों में राष्ट्राध्यक्षों के लिए अलग-अलग वाहन और सुरक्षा व्यवस्था होती है। ऐसे में दोनों नेताओं का एक ही कार में जाना खास रहा। यह कदम दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत सहजता और गर्मजोशी को भी दर्शाता है। भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक संबंध हैं और मोदी-पुतिन की मुलाकातों में अक्सर दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना अंदाज देखने को मिलता है।

 

द्विपक्षीय बैठक के बाद साथ निकले दोनों नेता

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद दोनों नेता एक साथ प्रदर्शनी स्थल की ओर रवाना हुए। भारत मंडपम में शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम का नेताओं का सत्र भी आयोजित किया जा रहा है।

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की यह मुलाकात 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले हुई है। भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के BRICS बिजनेस फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। ऐसे में दोनों नेताओं का एक साथ कार में प्रदर्शनी के लिए जाना सम्मेलन से पहले भारत-रूस संबंधों की गर्मजोशी को दिखाने वाला खास पल बन गया।

Exit mobile version