PM Modi speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से घोषणा की कि भारत का लक्ष्य इस दशक में पांच परमाणु रिएक्टरों को चालू करना है, क्योंकि आज के समय में ऊर्जा सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।
प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “ऊर्जा सुरक्षा समय की मांग है। संसद में SHANTI एक्ट पास होने के साथ, हमने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक ढांचा तैयार किया है। हमारा लक्ष्य 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। हमारा मकसद इस दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करना है।”
Addressing the nation on the 80th Independence Day, PM Modi says, “Energy security is the demand of the time. We are moving forward with the aim of 100 gigawatts of nuclear power by 2047. We aim to start five new nuclear reactors in this decade.” pic.twitter.com/MdAy1t3ZMr
— ANI (@ANI) August 15, 2026
उन्होंने आगे कहा, “हमारा मानना है कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। हमें अपनी क्षमताओं को मजबूत करना होगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी होगी। इसीलिए, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हर भारतीय ‘मेक-इन-इंडिया’, ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियानों से जुड़ा है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, जबकि 1925 में इसकी शुरुआत के बाद से केवल 30 प्रतिशत नेटवर्क का ही विद्युतीकरण हो पाया था।
ये भी पढ़ें- सैकड़ों पुराने कानूनों को किया रद्द, पिछले दशक में आए बड़े बदलाव: PM Modi
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत में रेलवे विद्युतीकरण 1925 में शुरू हुआ था। फिर भी, लगभग 90 वर्षों में, रेलवे नेटवर्क का केवल 30% ही विद्युतीकृत हो पाया था। सिर्फ़ पिछले दशक में, भारत ने 100% रेलवे विद्युतीकरण हासिल कर लिया है। इससे आयातित डीजल पर निर्भरता काफी कम हुई है और साथ ही स्वच्छ पर्यावरण में भी योगदान मिला है। भारत ने अपनी पहली हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन शुरू करके एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है।” ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ, प्रधानमंत्री ने डिजिटल तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से ग्रामीण उद्योगों में लगभग पांच गुना वृद्धि हुई है और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या चार गुना बढ़ गई है, जबकि डिजिटल लेनदेन में सौ गुना वृद्धि हुई है।
पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन लगभग चार गुना बढ़ा है, जबकि खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन लगभग पांच गुना बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग लगभग सात गुना बढ़ी है। आधुनिक रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है। इसके अलावा, हमने डिजिटल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। इंटरनेट यूज़र्स की संख्या लगभग चार गुना हो गई है, पेटेंट ग्रांट चार गुना बढ़े हैं और डिजिटल ट्रांज़ैक्शन सौ गुना बढ़े हैं।”
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने आम नागरिकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश में “गवर्नेंस में बड़ा बदलाव” आया है; गैस कनेक्शन पहले की सालाना रफ़्तार से छह गुना तेज़ी से दिए जा रहे हैं और वंचित वर्गों के लिए घरों का निर्माण पहले की तुलना में तीन गुना तेज़ी से हो रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...