Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

May 10, 2023

PM Modi 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मई को दिल्ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 18-20 मई तक आयोजित किया जाएगा। 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस भी मनाया जाता है। रेड्डी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दूसरे चरण के तहत प्रगति मैदान में इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें