Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे 

November 15, 2024

PM मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे 
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार आएंगे। बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तौर पर मनाई जाती है। मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुरर्विज्ञा संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी।
जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के दौरे पर उत्साह व्यक्त किया। पासवान दो बार जमुई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरी कर्मभूमि रही, भगवान महावीर की पावन धरती ‘‘जमुई’’ आगमन पर जमुई की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री का जमुई वासियों से विशेष स्नेह रहा है और जमुई के प्रियजनों ने भी प्रधानमंत्री को खूब आशीर्वाद और समर्थन दिया है। जमुई में प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा है।’’
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की देखरेख करने के लिए जमुई में मौजूद केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और दो आदिवासी शोध संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे’’। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मोदी ‘पीएम-जनमन’ के तहत निíमत 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भी हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें