Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने शपथ लेते ही किसानों को लेकर किया बड़ा फैसला, जारी की Samman Nidhi की 17वीं किश्त

नई दिल्लीः तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे।

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

Exit mobile version