Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने ट्वीट कर लाेगाें काे Goa के मुक्ति दिवस पर दी बधाई

पणजीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा के मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गोवा के लोगों को गोवा मुक्ति दिवस की बधाई। इस दिन हम गोवा को मुक्त कराने के आंदोलन का हिस्सा रहे सभी लोगों के साहस और स्मरणीय योगदान को याद करते हैं। हमें उनकी दूरदर्शिता से प्रेरणा मिलती है और हम गोवा के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 1961 में पुर्तगाली शासन से तटीय राज्य की मुक्ति के उपलक्ष्य में हर वर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

 

Exit mobile version