Site icon Dainik Savera Times

20 जून को PM Modi का बिहार का दौरा, तैयारियों में जुटी भाजपा

PM Modi visit Bihar

PM Modi visit Bihar

PM Modi visit Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार आएंगे। इस साल प्रधानमंत्री मोदी का यह चौथा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सीवान में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले मंगलवार को सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शेयर किए गए वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं सभी लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान आ रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि लाखों की संख्या में जुटें। देश के प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास को आशीर्वाद दे रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि इसका लाभ उठाने का प्रयास करें।’

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहरी विकास के क्षेत्र में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी बिहार को समर्पित करेंगे, इसमें सभी को आना चाहिए। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता से फिर अपील करते हुए कहा, ‘आप सभी लाखों की संख्या में जुटें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनें।’

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दिलीप जायसवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सीवान में एनडीए नेताओं की बैठक भी बुलाई है। उन्होंने 16 जून को सीवान के सुपौली में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Exit mobile version