नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोबा तीर्थ में महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। अशोक के पोते सम्राट संप्रति के नाम पर रखा गया यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में बने सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन से की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम तय किया है।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोबा तीर्थ में महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया।
अशोक के पोते सम्राट संप्रति के नाम पर रखा गया यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित… pic.twitter.com/TtUEHLoJAK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित ‘भारत विरासत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित ‘भारत विरासत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
(सोर्स: ANI/DD न्यूज) pic.twitter.com/DyX93vdrY1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
संग्रहालय की झलकियां साझा
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संग्रहालय की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह स्थान जैन धर्म की समृद्ध परंपरा और भगवान महावीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने आशा जताई कि महावीर के सिद्धांत मानवता को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
Here are some glimpses of the Samrat Samprati Museum at Koba Tirth which will be inaugurated today. May the thoughts of Bhagwan Mahavir always give strength and hope to humanity. pic.twitter.com/IycplhZJij
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
दौरे के तहत पीएम मोदी अहमदाबाद के साणंद में एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे। यह परियोजना भारत के टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी।
20,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
प्रधानमंत्री वाव-थराड क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो राज्य के विकास को नई गति देंगी।
सड़क परियोजनाओं पर विशेष फोकस
पीएम मोदी इदर-बडोली बाईपास को चार लेन में विकसित करने की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही NH-754K के धोलावीरा-मौवाना-वाउवा-संतालपुर खंड को अपग्रेड करने की योजना भी शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
कौन थे सम्राट संप्रति?
सम्राट सम्प्रति महान सम्राट अशोक के पोते थे। वे जैन धर्म के प्रमुख संरक्षकों में से एक माने जाते हैं और अहिंसा के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे। उनके नाम पर बना यह संग्रहालय जैन संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें…
गुजरात से गहरा नाता
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनका यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य के साथ उनके गहरे संबंधों को भी दर्शाता है। इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...