Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी आज पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यास

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास भारत शक्ति देखेंगे। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि युद्ध अभ्यास स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता और रक्षा बलों के तीनों अंगों की परिचालन तत्परता को प्रदर्शित करेगा। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर करीब 2.30 बजे फायरिंग रेंज पहुंचेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस कार्यक्रम के लिए जैसलमेर पहुंचेंगे। वो सुबह 6.30 बजे जयपुर से रवाना हुए। उनके कार्यालय ने कहा कि दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री पीएम मोदी की मौजूदगी में पोखरण फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास भारत शक्ति देखेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी शामिल होंगे।

Exit mobile version