Site icon Dainik Savera Times

PM Modi 24 सितंबर को Rajasthan में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को राजस्थान में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन उदयपुर-जयपुर मार्ग पर चलेगी, अधिकारियों ने कहा कि यह राजस्थान में तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो 25 सितंबर से राज्य में नियमित रूप से चलेगी। हालांकि यह ट्रेन 26 सितंबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन उदयपुर, चित्ताैड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन के किराये की जानकारी शुक्रवार को सामने आ जाएगी। ट्रेन सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होगी और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होगी और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
राजस्थान में चलने वाली दो अन्य वंदे भारत ट्रेनें अजमेर-दिल्ली कैंट और जोधपुर-साबरमती वंदे भारत हैं।

Exit mobile version