Site icon Dainik Savera Times

Saudi Arabia की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे PM Modi, कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

PM MODI in SOUL

PM MODI in SOUL

PM Modi visit Saudi Arabia : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की यात्रा पर जायेंगे। उन्हें इस यात्रा के लिए क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान द्वारा आमंत्रित किया गया है। यह 2016 और 2019 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी।

2023 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर आए। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की।

भारत और सऊदी अरब के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक और व्यापारिक संपर्कों का लंबा इतिहास रहा है। रणनीतिक साझेदार के रूप में, नई दिल्ली और रियाद राजनीति, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं।

विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मिलेगा अवसर

प्रधानमंत्री की यह यात्रा सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। इससे दोनों देशों के बीच बहुमुखी साझेदारी को गहन एवं मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान और अमेरिका अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सऊदी अरब यात्रा से पहले हो रही है। भारत और सऊदी अरब ने 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित किये। 2010 में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

Exit mobile version