नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) का उद्घाटन किया। इस परियोजना से नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) तक की यात्रा का समय घटकर मात्र 40 मिनट रह जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
“पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है…” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत को सशक्त बनाने के लिए, हमें चक्रधारी मोहन (श्रीकृष्ण) से प्रेरणा लेनी होगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, हमें चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी) के मार्ग पर चलना होगा। हमें वोकल फॉर लोकल को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा, और इसे प्राप्त करना हमारे लिए कठिन नहीं है। हमें वोकल फॉर लोकल को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा। यह कार्य हमारे लिए कठिन नहीं है, जब भी हमने कोई संकल्प लिया है, उसे हमेशा पूरा किया है…”
<
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत को सशक्त बनाने के लिए, हमें चक्रधारी मोहन (श्रीकृष्ण) से प्रेरणा लेनी होगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, हमें चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी) के मार्ग पर चलना होगा। हमें वोकल फॉर लोकल को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा, और इसे… pic.twitter.com/x6i8yfA6TG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म होने जा रहा है। इस दिवाली…GST रिफॉर्म से दोहरा बोनस देशवासियों को मिलने वाला है…हमारा प्रयास GST को और आसान बनाने और टैक्स दरों में संशोधन करने का है… इसका फायदा हर परिवार को होगा, गरीब और मीडिल क्लास को होगा, छोटे बड़े हर उधमी को होगा, हर व्यापारी-कारोबारी को होगा।”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म होने जा रहा है। इस दिवाली…GST रिफॉर्म से दोहरा बोनस देशवासियों को मिलने वाला है…हमारा प्रयास GST को और आसान बनाने और टैक्स दरों में संशोधन करने का है… इसका फायदा हर परिवार को होगा, गरीब और मीडिल… pic.twitter.com/8dEzd6C4UE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
UER-II: दिल्ली का तीसरा रिंग रोड
76 किलोमीटर लंबा UER-II कॉरिडोर अब दिल्ली का तीसरा रिंग रोड कहलाएगा, जो दिल्ली के भीतरी इलाकों से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को बाईपास करने में मदद करेगा। इस परियोजना पर कुल ₹6,445 करोड़ की लागत आई है और इसका 54.21 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में जबकि 21.5 किलोमीटर हरियाणा में फैला है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हाईवे अक्षरधाम के पास से शुरू होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक और तेज़ मार्ग मिलेगा। इसके अलावा, यह कॉरिडोर भविष्य में पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-देहरादून, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, डीएनडी-फरीदाबाद और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम करेगा।
देशभर में हम कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ आवागमन की सुविधाएं बढ़ाने में निरंतर जुटे हुए हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12:30 बजे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक और सुगम होगा।https://t.co/rwesnFMgbi pic.twitter.com/DvV0rkNxY6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
हरित निर्माण की दिशा में कदम
UER-II को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी विशेष माना जा रहा है। इसके निर्माण में दिल्ली के पुराने लैंडफिल साइट्स से निकाले गए करीब 10 लाख मीट्रिक टन निष्क्रिय कचरे का उपयोग किया गया है। यह देश में सड़क निर्माण में सस्टेनेबिलिटी की ओर एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
A boost to infrastructure in NCR, in line with our commitment to improve ‘Ease of Living.’ https://t.co/bNbjKFcLIR
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
द्वारका एक्सप्रेसवे: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी का गेमचेंजर
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सबसे बड़ी राहत द्वारका एक्सप्रेसवे से मिलने जा रही है। कुल 29 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड आज पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस खंड में शामिल है एक 5.1 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक सुरंग, जो सीधे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच प्रदान करती है।
इस सुरंग से अब नोएडा, द्वारका, गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली से एयरपोर्ट तक की यात्रा में समय की बचत होगी, साथ ही एनएच-48 और दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
गौरतलब है कि द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा वाला खंडजो महिपालपुर से खेड़की दौला तक फैला है का उद्घाटन पहले ही मार्च 2024 में किया जा चुका है।
क्यों हैं ये परियोजनाएं खास?
ट्रैफिक में भारी राहत: इन दोनों प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
बेहतर कनेक्टिविटी: हवाई अड्डा, प्रमुख हाईवे, और एनसीआर शहर अब पहले से कहीं अधिक आसानी से जुड़ेंगे।
इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मापदंड: विश्वस्तरीय तकनीक, ग्रीन कंस्ट्रक्शन और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई ये परियोजनाएं भारत के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

