Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

October 26, 2023

महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

अहमदनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) महाराष्ट्र में 7,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्य आकर्षण नमो शेतकारी महासंमान निधि योजना का शुभारंभ होगा, जिससे राज्य के 86 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का लाभ होगा, वहीं निलवंडे बांध को 5177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। मोदी ने निलवंडे बांध की 85 किलोमीटर लंबी नहर के बाएं किनारे को डेडीकेट किया, जिससे पाइप से जल वितरण होगा। इससे अहमदनगर के छह तालुकाओं और निकटवर्ती नासिक के एक तालुका के 182 गांवों को लाभ होगा।

शिरडी में वह साईंबाबा मंदिर परिसर के अंदर नए दर्शन रंग परिसर का उद्घाटन करेंगे, पूजा करेंगे और सभी समुदायों द्वारा पूजनीय संत साईंबाबा की समाधि के दर्शन करेंगे। परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं जिनमें वातानुकूलित कमरे, प्रतीक्षालय, बुकिंग सुविधाएं, प्रसाद काउंटर, शौचालय, पीने का पानी आदि शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 10,000 लोगों की है। बाद में, प्रधानमंत्री तीर्थनगरी में सड़क, रेल, स्वास्थ्य और तेल जैसी कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिससे राज्य के अन्य हिस्सों को लाभ होगा।

इनमें अहमदनगर सरकारी अस्पताल में एक आयुष अस्पताल, कुर्दुवाड़ी लातूर का विद्युतीकरण, 186 किमी लंबी रेलवे लाइन, जलगांव भुसावल को जोड़ने वाली 24.46 किमी की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन, राष्ट्रीय राजमार्ग 166 पर पर सांगली बोरगांव के बीच चार लेन खंड, इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मनमाड तेल टर्मनिल सहित अन्ज़्य परियोजनाएं शामिल हैं। यात्रा के लिए शिरडी शहर में 5,000 से अधिक कर्मयिों को तैनात करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और बाद में वह अन्य कार्यक्रमों के लिए गोवा के लिए उड़ान भरेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें