Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

December 20, 2025

आज पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

नेशनल डेस्क: देश में राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अगले साल दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और विकास दोनों नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ISIS के खिलाफ सीरिया में शुरू किया Operation Hawkeye, कई ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

नादिया जिले में प्रधानमंत्री एनएच-34 के बराजागुली से कृष्णनगर तक करीब 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन सड़क प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले में बरासात से बराजागुली तक 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से पश्चिम बंगाल में सड़क संपर्क और मजबूत होगा। खास तौर पर कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच यातायात आसान होगा और सफर का समय करीब दो घंटे तक कम हो सकता है। राज्य के व्यापार और पर्यटन को भी इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिहार में हालिया चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली बंगाल यात्रा है। प्रधानमंत्री की रैली नादिया जिले के ताहेरपुर इलाके में आयोजित होगी, जहां मतुआ समुदाय और शरणार्थी आबादी की संख्या काफी ज्यादा है। राणाघाट और उत्तर 24 परगना का ठाकुरनगर मतुआ समाज के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस दौरे के जरिए कई जिलों के मतदाताओं तक एक साथ पहुंचने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 20 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

पश्चिम बंगाल कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां से वे अपने दो दिवसीय असम दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री असम को 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, जिसे करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नया टर्मिनल भी गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नए टर्मिनल परिसर का निरीक्षण करेंगे और यहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि हवाई अड्डे का नया टर्मिनल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें