Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

February 6, 2024

PM मोदी ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान में बताया था कि चार्ल्स प्रोस्टेट ग्रंथि की हाल में हुई जांच के दौरान कैंसर से पीड़ित पाए गए। उसने यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चाल्र्स को किस प्रकार का कैंसर है लेकिन उसने बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है और वह ‘‘पूरी तरह सकारात्मक’’ हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें