Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने Sonia Gandhi को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। ‘

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्र को लोक सभा की संसद सदस्यता से निष्कासित करने के मसले पर शुक्रवार को सोनिया गांधी सदन के अंदर और बाहर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का सक्रिय नेतृत्व करती नजर आईं।

Exit mobile version