Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने जीता दिल, कुवैत में पूर्व IFS अधिकारी से करेंगे मुलाकात, नातिन ने किया था अनुरोध

December 21, 2024

PM Modi ने जीता दिल, कुवैत में पूर्व IFS अधिकारी से करेंगे मुलाकात, नातिन ने किया था अनुरोध

PM Modi Won Hearts : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कुवैत में रिटायर्ड भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी से मिलने का वादा किया। पूर्व आईएफएस अधिकारी की नातिन श्रेया जुनेजा ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि वह कुवैत यात्र के दौरान उनके 101 वर्षीय दादा से मुलाकात करें। हालांकि श्रेया को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की पूरी उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, जो विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय प्रवासियों के मुलाकात करना पसंद करते हैं, से मिले जवाब ने उन्हें बेहद खुश कर दिया।

जुनेजा ने एक्स पर कहा, कि ‘आपसे प्रतिक्रिया पाना हमारे लिए सम्मान की बात है, सर! आपने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है। नानाजी मंगल सैन हांडा बहुत खुश हैं और उनकी मुस्कान हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हम इस दयालु व्यवहार के लिए बहुत आभारी हैं।‘ पीएम के इस कदम ने न केवल जुनेजा बल्कि कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को भी प्रभावित किया।

इससे पहले, हांडा से मिलने के उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश दिया, ‘‘बिल्कुल! मैं आज कुवैत में मंगल सैन हांडा जी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’ शनिवार से शुरू होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय कुवैत यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर की हो रही यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और बढ़ते संबंधों को रेखांकित करती है। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कहा, कि ‘भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें