Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल, किसान और संस्कृति पर पीएम मोदी का बड़ा विजन, बोले- 2036 ओलंपिक के लिए आज से तैयार हो हरियाणा

July 18, 2026

खेल, किसान और संस्कृति पर पीएम मोदी का बड़ा विजन, बोले- 2036 ओलंपिक के लिए आज से तैयार हो हरियाणा

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की जनसभा में हरियाणा के युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और संदेश देते हुए कहा कि भारत अब खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि फिटनेस, रोजगार और वैश्विक पहचान का मजबूत माध्यम बना रहा है। आने वाले वर्षों में देश में कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों की तैयारी के साथ हरियाणा के खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी बड़े धाकड़ हैं और यहां से ज्यादातर ​खिलाडि़यों के ओलंपकि जैसी प्रतिस्पर्धा में जाने का अत्यंत अवसर है।

2036 ओलंपिक का सपना, आज के बच्चों पर रहेगा फोकस 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत से प्रयास कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अभी से पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि 2036 के ओलंपिक में भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में देखना है तो आज 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। यही बच्चे भविष्य में देश के लिए पदक जीतेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षण और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही अहमदाबाद में प्रस्तावित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का उल्लेख करते हुए हरियाणा के खिलाड़ियों से उसमें भी शानदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

किसानों के खाते में पहुंचे 8 हजार करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ने किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता हमेशा किसान हित रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में अब तक लगभग 8 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। इनमें अकेले जींद के किसानों को 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। जींद की मंडी हरियाणा की सबसे बड़ी मंडियों में शामिल है और डबल इंजन सरकार की नीतियों से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें