Site icon Dainik Savera Times

PM Modi के भाई प्रह्लाद मोदी और उनका परिवार हुआ हादसे का शिकार, अस्पताल में करवाए गए भर्ती

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। यह हादसा मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुआ। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद मोदी अपनी कार में बेटा, बहू और पोते के साथ बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे। इस हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं उनके बेटे और ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version