नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया है, जिस कारण उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। नदिया जिले में घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण ऐसा हुआ है। पीएम मोदी सरकारी कार्यक्रमों के साथ एक राजनीतिक सभा में शामिल होने के लिए नादिया के ताहेरपुर जा रहे थे। हेलीकॉप्टर कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ा लेकिन ताहेरपुर में उतर नहीं पाया। वह फिर से दमदम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं और संभवतः वह वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Hijab controversy: 3 लाख सैलरी, पसंद की पोस्टिंग और फ्लैट; डॉक्टर नुसरत को झारखंड सरकार का ऑफर
शनिवार सुबह MI 17 हेलीकॉप्टर ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 11:15 बजे राणाघाट के ताहेरपुर में हेलीपैड के लिए उड़ा। इसी बीच ताहेरपुर मीटिंग भी शुरू हो गई थी, जिसमें भाजपा के सांसद सुकांत मजूमदार भाषण बोल रहे थे। सभी पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया।
घना कोहरा बना वजह
शनिवार सुबह से ही पूरे साउथ बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ है। कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर लैंड ही नहीं कर सका। पीएम मोदी के स्वागत के लिए विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी हेलीपैड पर मौजूद थे लेकिन वह वहां से लौट आए।
वर्चुअली करेंगे सभा को संबोधित
सुवेंदु अधिकारी ने ताहेरपुर के सभा मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया है, लेकिन आप उनकी आवाज सुन पाएंगे। संभवतः पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे। बंगाल से पंजाब तक कोहरे की पट्टी बन गई है, जिसकी वजह से साउथ बंगाल में यह हालत हो रही है।
International: ट्रंप का ऐलान: दवाओं के दाम घटेंगे, भारतीय फार्मा पर असर

