Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी का आज यूपी-राजस्थान दौरा:

September 25, 2025

PM मोदी का आज यूपी-राजस्थान दौरा:

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी शुरुआत ग्रेटर नोएडा से की। जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। रूस इसमें भागीदार देश के रूप में भाग लेगा। इस व्यापार मेले में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C आगंतुक भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य को निवेश और व्यापार के लिए उभरते हब के रूप में प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में घरेलू और विदेशी निवेशकों, स्टार्टअप्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की भागीदारी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क में ‘ज्वाला’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

PM मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में कहा, 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, “आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। अंत्योदय का अर्थ है, सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचना, सभी भेदभाव समाप्त हो, यही अंत्योदय है, और अंत्योदय में ही सामाजिक न्याय को बल मिलता है। आज भारत विकास के इसी मॉडल को दुनिया को दे रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, “मुझे खुशी है कि 2,200 से ज़्यादा प्रदर्शक यहां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस व्यापार मेले का कंट्री पार्टनर रूस है, यानी इस व्यापार मेले में हम एक समय-परीक्षित साझेदारी को और मज़बूत कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं।”

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में बोलते हुए PM मोदी

ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में बोलते हुए, जिसमें राज्य की समृद्ध विरासत, मजबूत एमएसएमई और तेजी से उभरते उद्योगों को प्रदर्शित किया गया।

PM मोदी का CM योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ऐतिहासिक अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को लागू करने के बाद, यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी आए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं… गरीब, किसान, महिलाएं, युवा, मध्यम वर्ग, व्यापारी, छोटे और मध्यम उद्यम, सभी समुदायों और जातियों को यह दिवाली का तोहफा मिला है, और मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं… पिछले चार दिनों में हम बाजारों में एक नई तरह की जान देख पा रहे हैं। ग्राहक बाजारों में उमड़ पड़े हैं… यह हमारे ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए एक नया जीवन साबित हुआ है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा। इस व्यापार प्रदर्शनी में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C आगंतुक भाग लेंगे।

राजस्थान में विकास की नई शुरुआत

पीएम नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा के बाद राजस्थान के लिए रवाना होंगे। जहाँ वे 1,22,100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, सिंचाई, परिवहन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं।

एक्सपो मार्ट में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया, “एक्सपो मार्ट में सभी पुलिस व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यहां 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है और हर जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले 48 घंटों से इस क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां कोई भी ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता। सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे हैं और यहां 4-लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें