नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के जरिए केंद्र सरकार देश के पूर्वी राज्यों में आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।
बिहार को मिली बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री मोदी आज 11 बजे बिहार पहुंचेंगे। जहाँ वे कुल ₹13,000 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे अहम है बक्सर थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन, जिसकी लागत ₹6,880 करोड़ है और इससे 660 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की क्षमता जुड़ेगी।
इसके अलावा पीएम मोदी NH-31 के बख्तियारपुर-मोकामा सेक्शन के उन्नयन (₹1,900 करोड़), मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, और नमामि गंगे परियोजना के तहत कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का शुभारंभ करेंगे।
पीएम मोदी ने गया-दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा के बीच चलने वाली बुद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके परप्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं जाएँगी।
It is always a delight to be among the people of Kolkata, a city whose development we are greatly committed to. Tomorrow’s programmes in the city are mainly focussed on connectivity. The metro services, which will be flagged off, include Noapara–Jai Hind Bimanbandar,… pic.twitter.com/TllICNkwO6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2025
बंगाल में मेट्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
पीएम मोदी शाम के 4:15 बजे जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से कोलकाता पहुंचेंगे। जहां वे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के तहत नौपारा से जय हिंद एयरपोर्ट स्टेशन के बीच नए मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन करेंगे और खुद भी मेट्रो की यात्रा करेंगे।
कोलकाता में प्रधानमंत्री ने ₹5,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। शाम 5:30 बजे दमदम के सेंट्रल जेल ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि “पूर्वी भारत को विकास की मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता है। ये योजनाएं यहां के युवाओं, किसानों और गरीबों के भविष्य को बदलेंगी।”
The Aunta-Simaria bridge is a landmark project, which will revolutionise connectivity between North and South Bihar! pic.twitter.com/PbFb5rcU0M
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2025

