Site icon Dainik Savera Times

PM Narendra Modi ने Varanasi में टेंट सिटी का किया उदघाटन

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया और 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का दोहन करने के लिए गंगा नदी के तट पर टेंट सिटी की परिकल्पना की गई है। यह परियोजना शहर के घाटों के सामने विकसित की गई है जो विशेष रूप से काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद से वाराणसी में रहने की सुविधा प्रदान करेगी। इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रारूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है।

पर्यटक आसपास के विभिन्न घाटों से नावों द्वारा टेंट सिटी पहुंचेंगे। टेंट सिटी का संचालन हर साल अक्टूबर से जून तक किया जाएगा और बारिश के मौसम में नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण तीन महीने के लिए इसे हटाया जाएगा। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी संबोधित किया।

 

Exit mobile version