Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना में PM मोदी ने किया रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

May 7, 2026

पटना में PM मोदी ने किया रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पटना में भव्य रोड शो किया। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक पूरे मार्ग को सजाया गया है और जगह-जगह समर्थकों की भीड़ ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही बिहार की राजनीति में भी बड़ा दिन माना जा रहा है, क्योंकि आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

जानकारी के मुताबिक, आज कुल 32 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव मान रहे हैं।

पटना की सड़कों पर दिखा उत्सव जैसा माहौल

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में सड़क किनारे जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वागत मंचों की भी व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री का रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर हार्डिंग रोड, वीरचंद्र पटेल पथ और आयकर चौराहे से गुजरते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगा। प्रशासन ने पूरे रूट पर ट्रैफिक और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

इस राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू नेता नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन भी शामिल होंगे। इन नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम के राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें…

छह महीने बाद फिर पटना पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी लगभग छह महीने बाद फिर पटना पहुंचे हैं। इससे पहले नवंबर में उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। इस बार भी उनका दौरा बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें