Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, हो सकता है बड़ा ऐलान

September 21, 2025

PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। इस अनाउंसमेंट को लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का यह संबोधन वस्तु एवं सेवा कर (GST) के हालिया बदलावों से जुड़ा हो सकता है, जो 22 सितंबर से लागू होने वाले हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी के टैक्स स्लैब्स में बड़ा बदलाव किया है। 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में 12% और 28% के टैक्स स्लैब को खत्म कर 5% और 18% के स्लैब को अपनाने का फैसला लिया गया। ये नई दरें 22 सितंबर 2025, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।

अर्थव्यवस्था पर हो विशेष फोकस है संभव 

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर आत्मनिर्भर भारत, ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों पर जोर देते आए हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस संबोधन में वे इन अभियानों को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी आर्थिक नीतियों पर भी बात कर सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने जैसे मुद्दे आज के संबोधन का हिस्सा हो सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी हो सकती है बात

यह भी मुमकिन है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में मौजूदा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, भारत की भूमिका, और आने वाले समय में देश की रणनीतिक तैयारियों पर भी चर्चा करें। हाल के दिनों में वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त मौजूदगी रही है, और पीएम मोदी इन उपलब्धियों को देश के सामने रख सकते हैं।

पीएम मोदी ने देशवासियों को महालया की शुभकामनाएँ दी

आप सभी को शुभ महालया की हार्दिक शुभकामनाएँ! जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का पावन दिन नजदीक आ रहा है, हमारे जीवन प्रकाश और उद्देश्य से भर जाएँ। माँ दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद आपको अटूट शक्ति, चिरस्थायी आनंद और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें