Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राज्य को देंगे 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य तेलंगाना का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 1 अक्टूबर को महबूबनगर जिले के दौरे के बाद 3 अक्टूबर को निजामाबाद पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री दोनों स्थानों परविभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या राष्ट्र को समर्पति करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी सार्वजनिक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। तेलंगाना में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने शुक्रवार को अधिकारियों को प्रधानमंत्री की निज़ामाबाद यात्र के लिए संबंधित विभागों के साथ निकट समन्वय में फुलप्रूफ व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से 800 मेगावाट की रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना का उद्घाटन करेंगे।मुख्य सचिव ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और पीएम की यात्र के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को ब्लू बुक के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार, अग्निशमन, स्वास्थ्य, बिजली, आरएंडबी और अन्य विभागों को भी व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को महबूबनगर जिले की अपनी यात्र के दौरान तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पति करेंगे।

Exit mobile version