Mann Ki Baat: विदेशों में जाकर शादी करने के ट्रेंड पर PM मोदी ने उठाए सवाल, बोले-भारत की मिट्टी में ब्याह होगा तो…

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि हम इस दिन को कभी नहीं भूल सकते जब भारत को सबसे जघन्य आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर की तारीख है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है।   आज.

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि हम इस दिन को कभी नहीं भूल सकते जब भारत को सबसे जघन्य आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर की तारीख है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है।

 

आज के दिन ही हमारे देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे आतंक को कुचल रहे हैं। ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से रू-ब-रू होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा हर घड़ी में एकजुट है और हम आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे।

विदेशों में जाकर शादी करने पर उठाया सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों ट्रेड चल पड़ा है, विदेश में जाकर शादी करने का। इससे देश में भी एक नया वातावरण बनता जा रहा है, क्या ये जरूरी है? भारत की मिट्टी में, भारत के लोगों के बीच, अगर हम शादी ब्याह मनाएं, तो देश का पैसा, देश में रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आपकी शादी में कुछ-न-कुछ सेवा करने का अवसर मिलेगा, छोटे-छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे। जहां जन्मे-पले भला वहां ब्याह करने में क्या हिचक।

ऐसे बना हमारा संविधान

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था. श्री सच्चिदानंद जी संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य थे। 60 देशों के संविधान के गहन अध्ययन के बाद हमारा संविधान तैयार हुआ। उन्होंने बताया कि संविधान को अंतिम रूप देने से पहले उसमें 2000 से ज्यादा संशोधन किए गए थे, अब तक सभी सरकारों ने अपने-अपने हिसाब से 106 बार संविधान संशोधन किया है। संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि का पालन करते हुए पास हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

 

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास हो पाता है, मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है, ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा।

- विज्ञापन -

Latest News