Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री बिहार में यह कहकर दिखाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं : राहुल गांधी

October 30, 2025

प्रधानमंत्री बिहार में यह कहकर दिखाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं : राहुल गांधी

दरभंगा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा एक बार फिर से किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान यह कहकर दिखाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी ऐसा नहीं बोलेंगे क्योंकि उनमें दम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसमें इतनी हिम्मत नहीं है, वह बिहार का विकास नहीं कर सकते।

राहुल ने जनसभा में कहा, ‘मोदी जी ट्रंप से डरते हैं। अमरीका के राष्ट्रपति ने 50 बार बोला है कि मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से चूं तक नहीं निकला। ट्रंप उनका रोज अपमान कर रहे हैं। वह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी में दम नहीं है और उन्हें अपने सामने झुका दिया। मोदी ने एक बार भी नहीं कहा कि ट्रंप उल्टी-सीधी बात कर रहा है, झूठ बोल रहा है।’ उनका कहना था कि ऐसा आदमी बिहार का विकास नहीं कर सकता जिसमें अमरीका के राष्ट्रपति से यह कहने का दम नहीं है कि वह झूठ बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO : ट्रंप के कड़ी चेतावनी के बाद ईरान तेल डिपो पर भीषण हवाई हमला… आसमान में फैला धुएं का गुबार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें