Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्शन नगर और भरत कुंड रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री

August 3, 2023

दर्शन नगर और भरत कुंड रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को अयोध्या के दर्शन नगर और भरत कुंड रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और उन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे। फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमृत योजना के तहत रेल मंत्रालय ने दर्शन नगर और भरत कुंड रेलवे स्टेशन के विकास के लिए क्रमश? 20 करोड़ रुपये और 16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छह अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमृत योजना के तहत चयनित लगभग दो दर्जन रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का शिलान्यास करेंगे, जिनमें दर्शन नगर और भरत कुंड भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें