हमीरपुर/नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में भेंट कर उनके समक्ष हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्नी ग्रामीण सड़क योजना में अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्न में सड़कों के निर्माण की माँग रखी। अनुराग ने कहा, ‘अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्न के विकास का आधार होती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्नों के विकास के बिना विकस्ििात भारत का लक्ष्य अधूरा है। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्नों के लिए प्रधानमंत्नी ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की माँग को उनके समक्ष रखा। पीएमजीएसवाई योजना ने ग्रामीण अंचलों की तस्वीर-तकदीर बदल कर रख दी है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पीएमजीएसवाई को वर्ष 2000 में ग्रामीण इलाकों में स्थित बस्तियों को हर मौसम में सड़क संपर्क प्रदान की सोच के साथ शुरू किया था। अटलजी की इस सोच को मोदीजी ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। पीएमजीएसवाई योजना के विभिन्न चरणों के तहत शुरु आत से लेकर अब तक, कुल 8,25,114 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को मंजूरी दी गई है जिसमें 7,87,520 किलोमीटर सड़कें दिसंबर 2025 तक पूरी हो चुकी हैं, जो लगभग 95 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाती हैं और अब तक लगभग 180,000 बस्तियों को इस योजना से जोड़ा गया है।

