Site icon Dainik Savera Times

Haryana : जल्द करें, अब 72 घंटे में मिलेगा पीएनजी कनेक्शन

PNG connections March India petroleum ministry update 3.1 lakh

PNG connections March India petroleum ministry update 3.1 lakh

सोनीपत। जिला में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इससे किसी भी नागरिक को घरेलू गैस की उपलब्धता के लिए परेशानी नहीं होगी। डीसी नेहा सिंह ने बताया कि अगर पीएनजी कनेक्शन के लिए कोई व्यक्ति पंजीकरण करता है तो 72 घंटे में उसे कनेक्शन मिल जाएगा।

अब तक दे चुके 61 हजार कनेक्शन

डीसी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में पीएनजी के लिए दो कंपनियां गेल गैस प्राइवेट लिमिटेड तथा एचपीसीएल कार्य कर रही हैं। गेल गैस कंपनी राई, कुंडली, बहालगढ़, मुरथल, सोनीपत शहर तथा आसपास के अनेक गांवों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक गेल गैस कंपनी द्वारा 61,000 से अधिक पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

एचपीसीएल कंपनी की ओर से गन्नौर, गोहाना, खरखौदा एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों व कॉलोनियों में भी पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पीएनजी गैस कनेक्शन घरेलू तथा व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत कंपनियां उपभोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, जिनमें एक रुपये प्रतिदिन की स्कीम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी जानकारी के लिए एचपीसीएल से संबंधित 8278285860 तथा गेल गैस से संबंधित 0130-2235900, 0130-2235910 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read :

Exit mobile version