Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलगाम में पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

May 10, 2023

कुलगाम में पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

श्रीनगर : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने बुधवार को चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये की चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि 05 मई को कुलगाम पुलिस थाने को बुंगम कुलगाम के कादिरपोरा निवासी अल्ताफ हुसैन मीर ने एक लिखित शिकायत में बताया कि उसकी मारुति कार अस्तान गली कुलगाम से रात के समय चोरी हो गयी थी।

इसी तरह की एक अन्य शिकायत कुलगाम के गोरीपोरा मोहल्ला के सुहैल अहमद वागे से 6 मई को मिली। उसने बताया कि 21 मई की देर रात में अज्ञात चोरों ने जामिया मस्जिद कुलगाम के पास उनके वाहन और अन्य वाहनों की बैटरी चुरा ली। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामले दर्ज कर जांच की गई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए, अपनी गश्त और निगरानी गतिविधियों को तेज कर दिया।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान चार संदिग्धों की पहचान अस्तान मोहल्ला निवासी मुजीब-उर-रहमान उर्फ फहीम, रेशीपोरा के दानिश अहमद अहंगर, रेडवानी के बिलाल अहमद डार और नईबस्ती कैमोह के आशिक हुसैन लोन के रुप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान चारों चोरों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की और उनके कब्जे से मारुति-800 और चार बैटरियों सहित चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें